फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: अमेजन के कर्मचारियों को मिली मास्क से मुक्ति, लेकिन पहले करना होगा यह जरूरी काम

Fri, 11 Feb 2022 11:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेजन ने गुरुवार को जारी निर्देश में यह भी कहा कि कर्मचारी यदि सवैतनिक कोविड-19 अवकाश चाहते हैं तो 18 मार्च तक पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र पेश करें। 
विज्ञापन
Amazon - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व की अग्रणी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन डॉटकॉम इंका. ने अपने स्टाफ को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने दोनों टीके लगवा चुके स्टाफ को शुक्रवार से बगैर मास्क के काम करने की इजाजत दे दी। 

विज्ञापन


अमेजन ने गुरुवार को जारी निर्देश में यह भी कहा कि कर्मचारी यदि सवैतनिक कोविड-19 अवकाश चाहते हैं तो 18 मार्च तक पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र पेश करें। अमेजन ने अमेरिका में अपने गोदामों व परिवहन कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए यह निर्देश दिया है। समूचे अमेरिका में घटते कोरोना मामलों, बढ़ते टीकाकरण, चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों की राय को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि यह अच्छा संकेत है और इसके साथ ही हम सामान्य कामकाज की ओर बढ़ रहे है। 

अमेजन के कोविड प्रोटोकॉल की होती रही है आलोचना
समूचे कोरोना काल में अमेजन के कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर उसकी आलोचना होती रही है। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि कंपनी उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रख रही है। अमेजन अमेरिका में सर्वाधिक रोजगार देने वाली दूसरी बड़ी निजी कंपनी है। पहले नंबर पर वॉलमार्ट है। कंपनी के दुनियाभर में पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों की संख्या 16 लाख से ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें