फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris: ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले फ्रांस के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क में आगजनी, यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ

Fri, 26 Jul 2024 02:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

एस.एन.सी.एफ. ने घोषणा की कि फ्रांस के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में स्थित लाइनें प्रभावित हुईं हैं। इससे पड़ोसी देश बेल्जियम और लंदन जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले रेल यातायात हुआ प्रभावित - फोटो : पीटीआई/ वीडियो ग्रैब इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की राष्ट्रीय रेल कंपनी एस.एन.सी.एफ ने शुक्रवार को एक बयान जारी कहा कि उनकी हाई-स्पीड रेल लाइनों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गौरतलब है कि आज पेरिस ओलंपिक की शुरुआत हो रही है और आज ही उद्घाटन समारोह होना है। दुनियाभर के खेल प्रेमी पेरिस पहुंचे हुए हैं और ऐसे में यातायात प्रभावित होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


पेरिस को पश्चिम, उत्तर और पूर्व से जोड़ने वाली लाइनें हुईं प्रभावित
एस.एन.सी.एफ. ने घोषणा की कि फ्रांस के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में स्थित लाइनें प्रभावित हुईं हैं। इससे पड़ोसी देश बेल्जियम और लंदन जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले सरकारी अधिकारियों ने इन घटनाओं की निंदा की, जो फ्रांस के आसपास हो रहे हैं, हालांकि इन घटनाओं का खेलों से जुड़े होने के तत्काल कोई संकेत नहीं मिले हैं। 

फ्रांस की पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है कि असल में क्या हुआ और आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं क्यों हुईं। इन घटनाओं के चलते रेल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ और बड़ी संख्या में रेल यात्री स्टेशनों पर फंस गए। फ्रांसीसी मीडिया ने रेल नेटवर्क के पश्चिमी मार्ग पर आग लगने की खबर दी थी। जिस तरह से समन्वित तरीके से आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया गया, उसे लेकर जांच चल रही है कि इसके पीछे किसकी साजिश है। 
विज्ञापन


आठ लाख यात्री हुए प्रभावित
फ्रांस में कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं तो कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। एसएनसीएफ ने लोगों से अपनी यात्राएं फिलहाल रद्द करने की अपील की है और उन्हें रेलवे स्टेशनों से दूर रहने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से करीब आठ लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। 

पीएम बोले- हाईस्पीड रेल नेटवर्क को अवरुद्ध किया गया
घटना के बाद फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ग्रेबियल एटल ने कहा कि रेल हमलों में पेरिस के तीन मुख्य मार्गों को निशाना बनाया गया और इसका उद्देश्य 'हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क को अवरुद्ध करना था। इस घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें