Pakistan: पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम के चार सदस्यों का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपहरणकर्ताओं ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। हालांकि, दो को थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया गया।
पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम के चार सदस्यों का अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपहरणकर्ताओं ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। हालांकि, दो को थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया गया। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) इफ्तिखार अली ने बताया कि घटना टैंक जिले के कारी उमर खान गांव में हुई।
विज्ञापन
क्या है मामला?
जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान अपहरणकर्ताओं ने एक महिला कार्यकर्ता सहित टीम के चार सदस्यों का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने वाहन के चालक सहित टीम को अगवाकर अज्ञात इलाके में छिपा दिया। उन्होंने सरकारी वाहन को भी गायब कर दिया।
पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं
डीपीओ ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बाद में पुलिस टीम द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान महिला सदस्य और चालक को रिहा कर दिया। अन्य दो पुरुष अभी भी अपहरणकर्ताओं के शिकंजे में हैं। पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
हाल के दिनों में बढ़ीं घटनाएं
हाल के दिनों में प्रांत के दक्षिणी जिलों में पोलियो टीमों पर हमलों की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। इनमें पोलियो कार्यकर्ता और टीका लगाने वालों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान उन दो देशों में से एक है, जहां पोलियो अभी भी मौजूद है।