फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: ब्रैम्पटन में हमले के सिलसिले में चार भारतीयों की तलाश, सोशल मीडिया पर जारी की गई आरोपियों की तस्वीर

Mon, 04 Dec 2023 05:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

पील के क्षेत्रीय पुलिस ने इस गंभीर हमले के संबंध में आरोपियों का पता लगाने के लिए स्थानीय मदद मांगी है। उन्होंने आरोपियों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जारी किया है।
विज्ञापन
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में सितंबर में हुए एक हमले के सिलसिले में कनाडाई अधिकारियों ने भारतीय मूल के चार लोगों की तलाश शुरू की है। इससे पहले आठ सितंबर को पीड़ित पर ब्रैंम्पटन में कई गुटों ने हमला किया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर वहां से फरार हो गए थे। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


जांच में बताया गया कि हमलावर की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच है। पील के क्षेत्रीय पुलिस ने इस गंभीर हमले के संबंध में 22 वर्षीय आफताब गिल और हरमनदीप सिंह, 25 वर्षीय जतिंदर सिंह और 30 वर्षीय सतनाम सिंह का पता लगाने के लिए स्थानीय मदद मांगी है। उन्होंने आरोपियों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जारी किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें