फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबिया: अमेजन के जंगल में 40 दिन तक बीज-जड़ें और पौधे खाकर जिंदा रहे चार बच्चे, विमान हादसे में हुए थे लापता

Sun, 11 Jun 2023 06:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा

सार

चालीस दिन पहले विमान हादसे में लापता हुए बच्चे जीवित पाए गए हैं। विमान दुर्घटना के बाद से इन बच्चों को बचाने के खोज अभियान चल रहा था। बच्चों ने अमेजन के जंगल में बीज-जड़े और पौधे खाकर दिन बिताए। 
विज्ञापन
हादसे के चालीस दिन बाद मिले बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबिया के अमेजन जंगलों में चालीस दिन पहले एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस घटना के बाद खबर आई थी कि विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं। अब खबर है कि इस विमान में सवार चार बच्चे जीवित पाए गए हैं। ये सभी भाई-बहन हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने खुद की जान बचाने के लिए इस दौरान जंगल में बीज, जड़ें और पौधे खाकर अपने दिन बिताए। 

विज्ञापन

इन भाई-बहनों को कोलंबिया के कैक्वेटा और गुआवियारे प्रांतों के बीच सेना और संगठनों के बचाव अभियान से बचाया गया। नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिजिनस पीपल्स ऑफ कोलंबिया (ओपीएसी) ने कहा कि बच्चों का जीवित रहना इस बात का संकेत है कि उन्हें प्राकृतिक वातावण का कितना ज्ञान था और उसके साथ उनका संबंध था, जो मां के गर्भ में शुरू होता है। 
 

नेशनल इंडिजिनस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कोलंबिया (ओएनआईसी) के लुइस अकोस्टा ने एएफपी को बताया कि बच्चों ने बीज, फल, जड़ें और पौधे खाए, जिन्हें उन्होंने इसे अमेजन क्षेत्र में खाने योग्य पहचाना। खोज अभियान में हिस्सा लेने वाले अकोस्टा ने कहा कि बच्चे 'आध्यात्मिक शक्ति' से ओत-प्रोत थे। ओएनआईसी के एक अन्य सदस्य जेवियर बेटनकोर्ट ने कहा, हमारा प्रकृति से विशेष संबंध है। दुनिया को प्रकृति के साथ इस तरह के विशेष संबंध की आवश्यकता है, स्वदेशी लोग (आदिवासी) जंगल में रहते हैं और इसकी देखभाल करते हैं।  
 

राष्ट्रपति पेट्रो ने खोजी दल की प्रशंसा की
खोज के दौरान सैनिकों ने 20 दिनों तक स्वदेशी ट्रैकर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ओएनआईसी और सैनिकों की प्रशंसा की और कहा कि  यह जंगल के लिए सम्मान दिखाता है। सेना के हेलीकॉप्टरों ने बच्चों की दादी की रिकॉर्डिंग प्रसारित की, जिसमें स्वदेशी हुइतोतो भाषा में कहा गया था कि बचावकर्ताओं के पहुंचने तक एक स्थान पर रहें।

अकोस्टा ने सैनिकों और स्वदेशी विशेषज्ञों का जिक्र करते हुए स्थानीय मीडिया से कहा, राष्ट्रपति पेट्रो हमें एक साथ लाए। उन्होंने कहा, 'खोज शुरू होने से आठ दिन पहले एक शुरुआती बैठक में राष्ट्रपति ने हमें बताया था कि हमें सेना के साथ जाने की जरूरत है क्योंकि सेना इसे अकेले नहीं कर सकती है।' 
विज्ञापन

1 मई 2023 को हुई थी विमान दुर्घटना
बीती एक मई को सेसना नामक कंपनी का एक सिंगन-इंजन प्रोपेलर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान सात लोगों को अमेजन प्रांत में सैन जोस डेल शहर में ले जा रहा था। इंजन में खराबी के कारण विमान रडार से बाहर हो गया था। उसके बाद यह हादसा हुआ था। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था लेकिन तीन लोगों के ही शव मिले थे। जबकि चार बच्चे लापता हो गए थे। लेकिन अधिकारियों ने अपना खोज अभियान बंद नहीं किया था। अधिकारियों को संदेह था कि बच्चे बचे हुए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें