इधर, कराची में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद भीड़ ने संदिग्ध को पीट-पीट कर मार डालने के लिए पुलिस थाने पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरजनी टाउन थाने के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोली चलाने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। हमलावर ने पुलिस को बताया कि उसने यारो गोठ इलाके में दो लोगों को डाकू होने के संदेह में गोली मारी है। अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। थाने के बाहर मृतक के परिजनों ने आरोपी को सौंपे जाने की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान भीड़ ने थाने में घुसने का प्रयास किया और पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए, पुलिस ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।