फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल की संसद के पूर्व स्पीकर कृष्ण महारा सोना तस्करी केस में गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश

Tue, 19 Mar 2024 07:25 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नव नियुक्त उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रबी लामिछाने ने पुलिस को बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी पर जांच आयोग की एक रिपोर्ट को लागू करने का आदेश दिया था, जिसमें मामले में महारा की संलिप्तता की ओर इशारा किया गया था।
विज्ञापन
कृष्ण बहादुर महारा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महारा को सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नेपालकी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के उपाध्यक्ष महारा को कपिलवस्तु से गिरफ्तार किया गया और आज सुबह काठमांडो लाया गया। नेपाल पुलिस के आईजीपी बसंत कुंवर ने कहा, महारा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


नव नियुक्त उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रबी लामिछाने ने पुलिस को बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी पर जांच आयोग की एक रिपोर्ट को लागू करने का आदेश दिया था, जिसमें मामले में महारा की संलिप्तता की ओर इशारा किया गया था। पिछले हफ्ते, हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिली राज आचार्य की अध्यक्षता वाले जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्री को सौंपी थी। 

पुत्र राहुल भी हिरासत में
2023 में 61 किलोग्राम सोने की तस्करी और 2022 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के अंदर छिपाए गए 9 किलो सोने की पुलिस जांच में खामियों की जांच करने का काम आयोग को सौंपा गया था। जिला अटॉर्नी कार्यालय की जांच बाद कृष्णा महारा के पुत्र राहुल महारा न्यायिक हिरासत में हैं। गत वर्ष यह मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें