फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फ्लोरिडा में पूर्व सैनिक को मौत की सजा, 27 साल पहले प्रेमिका और तीन बच्चों की गोली मारकर की थी हत्या

Fri, 02 May 2025 08:44 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

62 वर्षीय जेफरी हचिंसन ने 27 साल पहले 1998 में अपनी प्रेमिका और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  जज ने हचिंसन को हत्या के चार मामलों में दोषी पाया। उसे अपनी प्रेमिका की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और बच्चों के लिए तीन मौत की सजा मिली।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लोरिडा में एक पूर्व सैनिक को मौत की सजा दी गई। पूर्व सैनिक ने 27 साल पहले 1998 में अपनी प्रेमिका और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 62 वर्षीय जेफरी हचिंसन को स्टार्क के पास फ्लोरिडा स्टेट जेल में जानलेवा इंजेक्शन देने के बाद रात 8.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया। फ्लोरिडा में  गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस साल चौथी बार मौत की सजा दी है। पांचवी मौत की सजा 15 मई को दी जाएगी। 

विज्ञापन


हचिंसन को जब इंजेक्शन लगाया गया तो वे कुछ बुदबुदा रहे थे। कुछ देर बाद उनके पैरे हिले, फिर शरीर में ऐंठन हुई और फिर वे शांत हो गए। मुकदमे की सुनवाई के दौरान हचिंसन ने लंबे समय से दावा किया कि वह निर्दोष हैं और दो अज्ञात हमलावरों ने अमेरिकी सरकार की साजिश के तहत हत्याओं को अंजाम दिया। हचिंसन ने सेना में आठ साल सेवा की।

ये भी पढ़ें: हेगसेथ ने लागत कम करने के लिए नौकरियों में कटौती के दिए आदेश; ये बदलाव भी होंगे
विज्ञापन


अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक 1998 में फ्लोरिडा के क्रेस्टव्यू में हचिंसन की अपनी प्रेमिका 32 वर्षीय रेनी फ्लेहर्टी के साथ बहस हुई। इसके बाद उसने अपने कपड़े और बंदूकें एक ट्रक में पैक कीं। फिर वो एक बार में गया और बीयर पी। उसने बार के कर्मचारियों को बताया कि फ्लेहर्टी उससे नाराज थी। इसके बाद वह अचानक वहां से चला गया। 

कुछ देर बाद 911 ऑपरेटर को कॉल पर कहा गया कि मैंने अपने परिवार को गोली मार दी। पुलिस ने हचिंसन को गैराज से पकड़ा। उसके हाथों पर गोली के निशान थे। मुकदमे के दौरान 2001 में हचिंसन ने कोर्ट में कहा था कि दो अज्ञात व्यक्ति घर पर आए थे, जिन्होंने फ़्लेहर्टी और बच्चों को मार डाला, जब वह उनसे जूझ रहा था। जज ने हचिंसन को हत्या के चार मामलों में दोषी पाया। उसे अपनी प्रेमिका की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और बच्चों के लिए तीन मौत की सजा मिली।

ये भी पढ़ें: ट्रंप सरकार के 100 दिन पूरे, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मिलर ने चीन के साथ संतुलित व्यापार पर दिया जोर
विज्ञापन


अप्रैल में उसके वकीलों ने यह दावा किया कि हचिंसन पागल था और इसलिए उसे मौत की सजा नहीं दी जा सकती। मगर ब्रैडफोर्ड काउंटी सर्किट जज जेम्स कोलॉ ने 27 अप्रैल के आदेश में उस तर्क को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हचिंसन का कथित भ्रम स्पष्ट रूप से झूठा है। 

इस साल अब तक अमेरिका में हचिंसन सहित 15 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। फ्लोरिडा में पांचवीं मौत की सजा 15 मई को ग्लेन रोजर्स को दी जाएगी। जिसे 1997 में एक मोटल में एक महिला की हत्या का दोषी ठहराया गया था। रोजर्स को कैलिफोर्निया में एक अन्य महिला की हत्या का भी दोषी ठहराया गया है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें