देश के चुनाव आयोग (ईसीबी) के नतीजों से पता चलता है कि पीडीपी को कुल वोटों का 42.53 फीसदी और बीटीपी को 19.59 फीसदी वोट मिले। ईसीबी ने देशभर के 812 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों सहित छह हजार से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया था। ईसीबी के मुताबिक मतदान स्थानीय समय के मुताबिक सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे बंद हुआ।
ईसीबी की अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, 4,96,000 से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से करीब 1,26,000 ने डाक मतपत्रों के लिए पंजीकरण कराया था। करीब आठ लाख की आबादी वाले देश भूटान में राजनीतिक सुधारों के बाद मौजूदा राजा जिग्मे खेस नामग्याल वांगचुक के शासनकाल की शुरुआत के तुरंत बाद द्विसदनी या संसद की स्थापना के बाद 2008 में पहली बार चुनाव हुए।
पीएम मोदी ने दी बधाई
आम चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेरिंग तोब्गे और उनकी पार्टी बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, 'मेरे दोस्त शेरिंग तोब्गे और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को भूटान में संसदीय चुनाव जीतने के लिए हार्दिक बधाई। दोस्ती और सहयोग के हमारे अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए फिर से एक साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'