फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान पर कातिलाना हमला, पैर में लगी गोली, लॉन्ग मार्च में हमलावर ने बरसाईं गोलियां

Fri, 04 Nov 2022 04:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पंजाब प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के लॉन्ग मार्च के दौरान पार्टी प्रमुख इमरान को निशाना बनाकर हमलावर नावेद नामक शख्स ने गोलियां बरसाईं। घटना वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक पर हुई। इमरान जिस कंटेनर पर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
लॉन्ग मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सनसनीखेज घटनाक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (70) बृहस्पतिवार को कातिलाना हमले में बाल-बाल बच गए। इमरान को दाएं पैर में गोली लगी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि इमरान के दो सहयोगियों समेत पांच लोग घायल हैं।

विज्ञापन


पंजाब प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के लॉन्ग मार्च के दौरान पार्टी प्रमुख इमरान को निशाना बनाकर हमलावर नावेद नामक शख्स ने गोलियां बरसाईं। घटना वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक पर हुई। इमरान जिस कंटेनर पर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी पर फायरिंग की गई। गोली लगने के बाद इमरान को बुलेटप्रूफ कार में लाहौर के अस्पताल ले जाया गया। हमलावर को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर के नीचे होने के कारण नेताओं को पैर में गोली लगी।  

पीएम और गृह मंत्री पर जताया हमले का संदेह
पीटीआई के महासचिव असद उमर के अनुसार इमरान ने पीएम शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के इस्लामाबाद क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल फैसल नसीर पर हमले का संदेह जताया है। अस्पताल में इमरान ने कहा कि उनकी जान अल्लाह ने बचाई।
विज्ञापन


अजान के वक्त लाउडस्पीकर बजाने से नाराज था हमलावर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीस से तीस साल के नावेद ने बताया कि उसने अकेले ही स्वतंत्र रूप से हमला किया है और उसका मकसद इमरान की हत्या करना था। उसने समाचार चैनलों से कहा कि अजान के समय लॉन्ग मार्च में लाउडस्पीकर बजाने से वह नाराज था।

मध्यावधि चुनाव की मांग में मार्च
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान देश में मध्यावधि चुनाव की मांग को लेकर इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं। इसे व्यापक समर्थन मिला है। वजीराबाद में भी काफिले में बड़ी भीड़ थी। 

पार्टी नेतृत्व खत्म करने की साजिश
गोलीबारी में इमरान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद और पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी घायल हो गए हैं। फवाद को पिंडली में गोली लगी। फवाद ने कहा, यह स्पष्ट रूप से हत्या का प्रयास था। अगर शूटर को वहां के लोगों ने नहीं रोका होता, तो पीटीआई का पूरा नेतृत्व खत्म हो जाता।

स्थिति पर भारत की नजर
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमले के बारे में जानकारी मिली है। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। घटनाक्रम की निगरानी करना जारी रखेंगे।

सड़क पर उतरे इमरान समर्थक
इमरान पर हमले के विरोध में पीटीआई कार्यकर्ता विभिन्न शहरों में सड़कों पर उतर आए। सेना के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। पेशावर में पाकिस्तान सेना के टैंक को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। वहीं, कराची और रावलपिंडी में आगजनी की भी खबरें हैं।

मांगी रिपोर्ट
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमले की कड़ी निंदा करता हूं। गृह मंत्री से घटना की तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है। हम इमरान और अन्य घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने हमले के बाद हालत स्थिर होने पर राहत व्यक्त की
इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने गुजरांवाला में पीटीआई के लंबे मार्च के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले को नाकाम करने वाले व्यक्ति की प्रशंसा की और डॉ. फैसल सुल्तान द्वारा पीटीआई अध्यक्ष की हालत स्थिर होने के बाद राहत का संकेत दिया। इमरान खान की "हत्या के प्रयास" के बाद उनके सुरक्षित और स्थिर होने की घोषणा के बाद गोल्डस्मिथ ने ट्वीट कर हमलावर को पकड़ने वाले व्यक्ति के प्रति अपने बेटों की तरफ से आभार व्यक्त किया। गोल्डस्मिथ ने ट्वीट किया, जिस खबर को सुनकर हम डर गए थे... भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हैं। और उनके बेटों की ओर से उस वीर व्यक्ति को धन्यवाद, जिसने बंदूकधारी से मुकाबला किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें