फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान ने जनरल बाजवा के साथ संबंधों को लेकर किया खुलासा, कहा- नवाज को जेल भिजवाने में भी उनका योगदान

Thu, 10 Nov 2022 04:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान ने कहा कि मैंने हमेशा कल्पना की थी कि जब मैं देश में कानून का शासन लाने की कोशिश करूंगा, तो सेना उसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर अलीम खान को लेकर सेना और उनके बीच मतभेद हो गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व सीएम इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर जनरल बाजवा के साथ उनका मतभेद हो गया था। जिसके बाद उनके संबंध जनरल बाजवा के साथ नहीं रह गए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सीएम नवाज शरीफ को सेना प्रमुख बाजवा ने जेल भिजवाया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कई नेताओं को जेल भिजवाने वाली संस्था नैब पर सेना ने पूरी तरह से अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था।   

विज्ञापन


 एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कल्पना की थी कि जब मैं देश में कानून का शासन लाने की कोशिश करूंगा, तो सेना उसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर अलीम खान को लेकर सेना और उनके बीच मतभेद हो गया। जिसके बाद से सेना और उनके बीच दूरियां आने लगी। जनरल बाजवा पर आरोप लगाते हुए इमरान ने कहा कि 'सेना प्रमुख चाहते थे कि पंजाब प्रांत के सीएम के रूप में अलीम खान मेरे पास हों, लेकिन मैं नहीं चाहता। क्योंकि उनके खिलाफ न केवल राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के मामले थे, उन्होंने सरकार से संबंधित लाखों की जमीन पर कब्जा कर लिया था और बेच दिया था।' 

इस दौरान यह पूछे जाने पर कि अगर उन्हें गलत काम करने का संदेह है तो उन्होंने अलीम खान को अपनी पार्टी में क्यों शामिल किया? इस पर इमरान खान ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मुझे लगा था कि  कि वे सिर्फ आरोप थे। बाद में जब मुझे तब इसके बारे में जानकारी हुई जब मेरी सरकार का तीसरा साल चल रहा था। उन्होंने कहा कि अलीम खान की पंजाब के सीएम पद पर नियुक्ति से पहले तक उनके और जनरल कमर बाजवा के बीत सबकुछ ठीक था। 
विज्ञापन


इस दौरान इमरान खान ने यह भी खुलासा किया कि अगर सेना प्रमुख ने दो बिग्रेडियर की मदद नहीं दी होती तो नवाज शरीफ को दोषी ठहराना संभव नहीं होता। 

इस दौरान इमरान खान ने जनरल फैज अहमद को लेकर भी अपना सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि जनरल फैज ने आईएसआई चीफ के रूप में उनके साथ काम किया था। इस नाते जनरल फैज एक मात्र ऐसे जनरल थे जिन्हें वह केवल जानते थे। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि सेना की मदद से उन्हें सत्ता नहीं मिली थी। गौरतलब है कि इससे पहले इमरान खान पर आरोप लग चुके थे कि जनरल फैज उनके आदमी थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें