पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कल पाकिस्तान वापस लौट आएंगे। इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। यहां शरीफ कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात करेंगे।
गुरुवार को रास्ता हुआ था साफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पाकिस्तान आने का रास्ता उस वक्त साफ हो गया, जब इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने एवनफील्ड और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में नवाज शरीफ को जमानत दे दी। हालांकि अभी यह राहत अल्पकालिक है और अदालत ने 24 अक्तूबर तक ही पूर्व पीएम को गिरफ्तारी से राहत दी है। साथ ही पाकिस्तान भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने भी नवाज शरीफ के खिलाफ तोशाखाना मामले में जारी वारंट को खारिज कर दिया है।
150 लोगों के साथ आएंगे वापस
2019 से लंदन में हैं शरीफ
शरीफ 2019 से लंदन में हैं। सात साल की सजा के बीच चिकित्सा आधार पर वह बीच में लंदन चले गए। इन चार वर्षों में नवाज को अल अजीजिया और एवनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था।उनकी वापसी से पहले पीएमएल-एन पार्टी सुप्रीमो के 'ऐतिहासिक स्वागत' की तैयारी कर रही है। शहबाज ने हाल के दिनों में कई रैलियों को संबोधित किया है और मीनार-ए-पाकिस्तान कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठकें की हैं। पीएमएल-एन नवाज की घर वापसी पर लाहौर में शक्ति प्रदर्शन को पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम मानती है। पीएमएल-एन के प्रवक्ता बिलाल यासीन को 14 अक्तूबर को लिखे पत्र में लाहौर के उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित स्थल पर अनुमति आयोजक द्वारा यह हलफनामा देने के बाद दी गई कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वे पूरी जिम्मेदारी लेंगे।