फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, नारा शहर में भाषण के दौरान हुआ हमला

Fri, 08 Jul 2022 11:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

आबे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया।

विज्ञापन
शिंजो आबे को मारी गई गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान से बड़ी खबर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और उनके शरीर से खून बहते देखा गया। 

विज्ञापन


यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। एक अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 



आबे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी। एनएचके वर्ल्ड न्यूज के अनुसार आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। उन्हें काशीहारा के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमलावर यामागामी तेतसुया (41) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक बंदूक भी बरामद की गई है। आशंका है कि इसी बंदूक से हमलावर ने गोली दागी। 
विज्ञापन




चुनाव प्रचार कर रहे थे 
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें मौके पर अफरातफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। 

पीएम मोदी के खास दोस्त हैं पूर्व पीएम, पद्म विभूषण से नवाजा गया 
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें