फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब: हज के दौरान मक्का में पहली बार महिला गार्ड की तैनाती, यात्रियों का रख रही ख्याल

Thu, 22 Jul 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सऊदी अरब

सार

इस्लाम की जन्मस्थली में अप्रैल से अब तक दर्जनों महिला सैनिकों की नियुक्ति मक्का और मदीना में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा चुकी है।
विज्ञापन
हज के दौरान मक्का में तैनात महिला गार्ड - फोटो : YouTube grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब को अक्सर माना जाता है कि वहां महिलाओं को कम आजादी मिलती है। लेकिन अब सऊदी ने हज के दौरान मक्का जैसी पवित्र जगह पर महिला गार्ड की तैनाती कर दी है। मक्का में हर साल हजारों की तादात में हज यात्री पहुंचते हैं।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है सऊदी अरब के मक्का में किसी महिला गार्ड की तैनाती हज पर आए यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए की गई है। मक्का में बतौर गार्ड तैनात होने वाली पहली महिला सुरक्षा गार्ड का नाम मोना है।

मोना ने अपने पिता से प्रभावित होकर ही सेना में शामिल होने का फैसला किया है, वह सऊदी वुमन सोल्जर्स ग्रुप का हिस्सा बनी हैं। इस्लाम की जन्मस्थली में अप्रैल से अब तक दर्जनों महिला सैनिकों की नियुक्ति मक्का और मदीना में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा चुकी है।

विज्ञापन

मिलिट्री की ड्रेस में तैनात मोना मक्का में अपने शिफ्ट में काम करती हैं और यहां ग्रैंड मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था तथा यहां आने वाले हज यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें