खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में पाकिस्तान का पहला एकलौता सिख स्कूल स्थापित किया जाएगा। पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह घोषणा की है। खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रांतीय औकाफ विभाग ने स्कूल के निर्माण को मंजूरी देने का फैसला किया है। विभाग ने इसके निर्माण के लिए पेशावर में 22 लाख रुपये वितरित किए हैं।
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपने सालाना बजट 2019-20 में प्रांतीय सरकार ने 5.5 करोड़ रुपये अल्पसंख्यक कल्याण के लिए आवंटित किए हैं। यही नहीं सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के त्योहारों के आयोजन के लिए 86 लाख रुपये आवंटित किए हैं। विभाग ने अपने बयान में कहा है कि सिख समुदाय के चुने हुए प्रतिनिधियों ने अपने समुदाय के लिए अलग स्कूल की स्थापना का आग्रह किया था।