भारत में जहां कोरोना के मामले आए दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं अब इसके वेरिएंट विदेशों में भी पहुंचने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक स्विट्जरलैंड में भारतीय कोविड वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है जिसके बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।
कई देशों ने लगाई भारतीय उड़ानों पर रोक
इस बीच ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत कई देशों ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानों की आवाजाही रोक दी है। बता दें कि भारत इस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी और पाकिस्तान तीसरी लहर से जूझ रहा है।
सिंगापुर : सात दिन का अतिरिक्त क्वारंटीन
सिंगापुर ने भारत गए लोगों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा भारत की यात्रा कर चुके और बृहस्पतिवार रात 11.59 बजे तक 14 दिन की घर में रहने की अवधि पूरी नहीं करने वाले लोगों को भी उनके निवास स्थानों के बजाय निर्धारित केंद्रों पर क्वारंटीन रहने को कहा है। यह क्वारंटीन अवधि सात दिन की होगी। ऐसे लोगों को तीन बार पीसीआर जांच करानी होगी।