फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान पर चार जगहों की गई फायरिंग, तीन और शूटर भी शामिल थे; संयुक्त जांच दल का खुलासा

Tue, 03 Jan 2023 07:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान पर हमले की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल के एक सदस्य ने कहा, घटनास्थल से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध नवीद मेहर के अलावा तीन अज्ञात शूटरों द्वारा भी हथियारों से ऊंचाई से गोलियां चलाई गईं थी।
विज्ञापन
1 of 7
हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की हत्या के प्रयास की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल ने मंगलवार को कहा कि गोलीबारी चार अलग-अलग जगहों से की गई थी और गिरफ्तार संदिग्ध के अलावा तीन और शूटर हमले में शामिल थे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Imran Khan Long March - फोटो : Agency (File Photo)
पीटीआई के लॉन्ग मार्च के दौरान हुई थी फायरिंग
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान को बीते साल 3 नवंबर को दाएं पैर में उस वक्त गोली लगी थी, जब दो बंदूकधारियों ने लाहौर से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर वजीराबाद इलाके में एक कंटेनर-माउंटेड ट्रक पर खड़े होकर उन पर और अन्य लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इमरान मध्यावधि चुनाव के लिए दबाव बनाने के लिए लॉन्ग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
तीन अज्ञात शूटरों ने भी चलाई गोलियां : संयुक्त जांच दल
देश के एक प्रमुख अखबार ने आज संयुक्त जांच दल के एक सदस्य के हवाले से बताया, मौके से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध नवीद मेहर के अलावा तीन अज्ञात शूटरों द्वारा हथियारों से ऊंचाई से गोलियां चलाई गईं। लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम महमूद डोगर के नेतृत्व वाले संयुक्त जांच ने कहा कि लॉन्ग मार्च के दौरान कंटेनर पर लगे ट्रक में तीन गोलियां लगीं। हमले के दौरान कुल 13 लोगों को गोली लगी थी। 
 

4 of 7
Imran khan attacked - फोटो : ANI (File)
हमला संगठित और सुविचारित साजिश थी: मुख्यमंत्री, पंजाब
संयुक्त जांच दल ने पीटीआई की रैली में सुरक्षा व्यवस्था में 'कुछ कुप्रबंधन' का भी संकेत दिया। इससे पहले पंजाब प्रांत के गृह मंत्री उमर सरफराज चीमा ने कहा था कि खान पर बंदूक से हमला एक संगठित और सुविचारित साजिश थी। मंत्री ने कहा, नवीद एक प्रशिक्षित हत्यार है और वह अपने साथियों के साथ अपराध स्थल पर मौजूद था।  उन्होंने कहा, नवीद पॉलीग्राफ टेस्ट में भी फेल हो गया। नवीद ने पुलिस को बताया था कि वह खान को मारना चाहता था क्योंकि उसकी रैली के दौरान अजान के समय संगीत बज रहा था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
हिरासत - फोटो : ANI
पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं की हिरासत को हाईकोर्ट में चुनौती
इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक अताउल्लाह तरार ने मंगलवार को खान पर बंदूक से हमले के सिलसिले में पीएमएल-एन (नवाज शरीफ की पार्टी) के दो कार्यकर्ताओं मुदस्सर और अहसान की अवैध हिरासत को चुनौती देते हुए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए तरार ने कहा, संयुक्त जांच दल ने पीएमएल-एन के दो कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : फेसबुक/शहबाज शरीफ
इमरान ने प्रधानमंत्री- गृहमंत्री को ठहराया था जिम्मेदार
मुख्य संदिग्ध नवीद और उसका चचेरा भाई मुहम्मद वकास संयुक्त जांच दल की हिरासत में हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री ने अपनी हत्या साजिश रचने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया था। पंजाब पुलिस ने खान की हत्या के प्रयास के संबध में प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन इसमें हाई प्रोफाइल संदिग्धों का नाम नहीं लिखा गया था। खान ने प्राथमिकी को शरीफ, सनाउल्लाह और फैसल का जिक्र किए बिना यह कहते हुए इस प्राथमिकी को खारिज कर दिया था कि यह महच कचरे का टुकड़ा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरान खान रैली - फोटो : एजेंसी
घटनास्थल पर इमरान के करीब खड़े लोगों के भी दर्ज किए बयान
पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्होंने नवीद को अपराध स्थल से गिरफ्तार किया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। खान ने दावा किया कि नवीद एक प्रशिक्षित शूटर है और एक अन्य शूटर था जिसने दूसरी दिशा से उन पर गोलियां चलाईं। संयुक्त जांच दल ने अब तक उन पुलिसकर्मियों और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं, जो उस हमले के समय खान के करीब थे। खान अपने घावों से उबर रहे हैं और वर्तमान में अपने लाहौर के जमान पार्क स्थित आवास पर रह रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें