फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: रिहा होने के बाद भारत पहुंचा अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर, श्रीलंका सरकार ने खुफिया नेटवर्क पर जताई चिंता

Tue, 03 Jan 2023 06:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

हत्या और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न अपराधों के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों ने उसे 2019 में दुबई में गिरफ्तार गया था। इसके बाद उसे द्वीप राष्ट्र लाया गया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन
1 of 4
गैंगस्टर कांजीपानी इमरान उर्फ मोहम्मद इमरान - फोटो : colombogazette
कुख्यात अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर और ड्रग सरगना कांजीपानी इमरान उर्फ मोहम्मद इमरान भाग कर भारत पहुंच गया। उसे पिछले साल 20 दिसंबर को जमानत पर रिहा किया गया था। मंगलवार को इस घटना को लेकर श्रीलंका की सरकार ने देश के खुफिया नेटवर्क पर चिंता जताई। 
विज्ञापन

2 of 4
कांजीपानी इमरान उर्फ मोहम्मद इमरान - फोटो : newscutter.lk
2019 में दुबई से किया गया था गिरफ्तार
हत्या और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न अपराधों के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों ने उसे 2019 में दुबई में गिरफ्तार गया था। इसके बाद उसे द्वीप राष्ट्र लाया गया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था। पिछले साल 20 दिसंबर को उसे एक स्थानीय अदालत ने जमानत पर रिहा किया गया था। दो जमानत के लिए उसने स्थानीय मुद्रा में पांच-पांच मिलियन का भुगतान किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बंडुला गुणवर्धने - फोटो : फेसबुक/बंडुला गुणवर्धने
खुफिया एजेंसियों के कामकाज को लेकर बढ़ गई चिंता : कैबिनेट प्रवक्ता
श्रीलंकाई पुलिस ने पिछले सप्ताह कहा था कि इमरान रिहा होने के कुछ दिनों बाद भारत के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम भाग गया। कैबिनेट प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इमरान के भारत भाग जाने से श्रीलंकाई खुफिया एजेंसियों के कामकाज को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Sri Lanka Blast - फोटो : ANI (File)
ईस्टर हमले के बाद खुफिया नेटवर्क लेकर जताई गई थी चिंता
गुणवर्धने ने कहा, ईस्टर संडे के हमले के बाद भी श्रीलंका के खुफिया नेटवर्क को लेकर इसी तरह की चिंता जाहिर की गई थी। आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों ने साल 2019 के हमले के बाद स्थानीय खुफिया नेटवर्क निष्क्रिय था। इसको लेकर भारतीय समकक्ष एजेंसी द्वारा भी सतर्क किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें