अमेरिका के सैन एंटोनियो में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। यह फायरिंग एक म्यूजियम में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। स्पुतनिक ने स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए बताया है कि सैन एंटोनियो में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।