फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के न्यू जर्सी में स्टोर के बाहर गोलीबारी, एक पुलिस कर्मी सहित छह की मौत

Wed, 11 Dec 2019 03:44 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में न्यूजर्सी के जर्सी सिटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। जर्सी सिटी के पुलिस प्रमुख माइकल केली ने बताया कि मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल है।

विज्ञापन


केली ने बताया कि गोलीबारी दो स्थानों पर हुई। पहले एक कब्रिस्तान में हुई गोलीबारी में अधिकारी मारा गया और उसके बाद कोशर सुपरमार्केट में भी गोलीबारी जारी रही, जहां पांच और लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस प्रमुख ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी जारी रही।

उन्होंने गोलीबारी के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उनका मानना है कि मारा गया अधिकारी कुछ शरारती तत्वों को रोकने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


शहर के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक जेम्स शीया ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की घटना किसी भी तरह के आतंकवाद से जुड़ी नहीं है लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घटना में दो अन्य अधिकारी घायल भी हुए थे, जिन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें