अमेरिका के मिसौरी राज्य के अमेरिकन लीजन क्लब में रात में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
केएआईटी-टीवी ने खबर दी है कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई गोलीबारी की घटना के बाद केनेट में अमेरिकन लीजन इमारत के अंदर से अधिकारियों को पांच व्यक्ति मिले।
इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में मिसौरी के केप गिरार्डो अस्पताल ले जाया गया। दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। गोलीबारी के संबंध में तत्काल किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।