फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन के जंगलों में आग की घटनाएं जुलाई में 28 फीसदी बढ़ी, पर्यावरणविद चिंतित

Mon, 03 Aug 2020 07:21 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
विज्ञापन
अमेजन के जंगल में आग(फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच ब्राजील के हिस्से आने वाले अमेजन के जंगलों में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष जुलाई में आग लगने की घटनाएं 28 फीसदी तक बढ़ गईं। इनमें यह बढ़ोतरी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अमेजन में भूमि साफ करने की राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की अपील को लेकर बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच हो रही है।

विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने कहा कि उसने पिछले महीने अमेजन में आग लगने की 6,803 घटनाएं दर्ज कीं, जबकि 2019 में इसी माह में ऐसी 5,318 घटनाएं हुई थीं।

पर्यावरणविद अमेजन में आग लगने की इन घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। पारंपरिक रूप से देखा जाए तो क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं अगस्त माह से शुरू हो जाती हैं। विशेषज्ञों को डर है कि ब्राजील में ये घटनाएं पिछले अगस्त की तरह न होने लगें, जब संस्थान ने आग लगने की 30,900 घटनाएं दर्ज की थीं।  
विज्ञापन


इसको देखते हुए 16 जुलाई को सरकार ने जंगलों में आग लगाने पर चाह महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने मई में सेना के लिए एक आदेश पारित कर अमेजन में पर्यावरणीय गतिविधियों में समन्वय करने के लिए कहा था।
 
जंगल काटने का सूचकांक बढ़ा
विशेषज्ञों का कहना है कि आग लगने की घटनाएं दिखाती हैं कि सरकार की प्रतिक्रिया प्रभावी नहीं है। साओ पाउलो की स्टेट यूनिवर्सिटी में एडवांस्ड स्टडीज इंस्टीट्यूट में शोधकर्ता कार्लोस नोबरे ने कहा कि इस साल जुलाई में पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले जंगल काटे जाने का सूचकांक भी ज्यादा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें