फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में मिड डे मील के लिए एनजीओ ने अमेरिका में जुटाए सात करोड़ रुपये

Mon, 03 Aug 2020 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ह्यूस्टन
विज्ञापन
Mid Day Meal - फोटो : social media
विज्ञापन

अक्षय पात्र नाम के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने भारत में स्कूली बच्चों के मिड डे मील (दोपहर का भोजन) के लिए 950,000 डालर (करीब 7 करोड़ रुपये) इकट्ठा किया है। एनजीओ ने डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम के जरिये यह रकम जुटाई है।

विज्ञापन


एनजीओ की टेक्सास ब्रांच की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘वर्चुअल गाला- टेक्नोलॉजी फॉर चेंज’ में दुनियाभर के एक हजार से अधिक कारोबारी, गैर लाभकारी, सरकारी अधिकारी और नेता शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत में बच्चों को भोजन और शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से आयोजित किया गया था।

इस दौरान दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति से वेस्टर्न डिजिटल के अध्यक्ष शिव शिवराज और उपाध्यक्ष श्रीवत्सन राजन ने बातचीत की। शिवराज को हाल ही में अक्षय पात्र फाउंडेशन यूएसए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अक्षय पात्र दुनिया का सबसे बड़ा मिड डे मील कार्यक्रम है। संगठन भारत के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 19,039 स्कूलों के 18 लाख से अधिक बच्चों को हर दिन भोजन मुहैया करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें