फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ओरेगन और वॉशिंगटन में जंगलों में लगी भीषण आग, 10 लाख एकड़ जंगल जलकर खाक, खाली कराए गए कई इलाके

Sat, 27 Jul 2024 08:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

17 जुलाई को अमेरिका के ओरेगन के जंगल में बिजली गिरने से आग लगी थी। इस दौरान 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने झाड़ियों और जंगलों में आग को फैला दिया। इसके चलते ओरेगन समेत वॉशिंगटन का जंगली इलाका आग की चपेट में आ गया। इसमें अब तक सैकड़ों जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ओरेगन और वॉशिंगटन के जंगलों में हवा और बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। इसके चलते 10 लाख एकड़ से ज्यादा जंगल जलकर राख हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक आग लगातार आबादी की ओर बढ़ रही है। इसके चलते जंगल के किनारे बसे कई इलाकों को खाली कराया गया है। वहीं आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


17 जुलाई को अमेरिका के ओरेगन के जंगल में बिजली गिरने से आग लगी थी। इस दौरान 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने झाड़ियों और जंगलों में आग को फैला दिया। इसके चलते ओरेगन समेत वॉशिंगटन का जंगली इलाका आग की चपेट में आ गया। इसमें अब तक सैकड़ों जानवरों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार तक आग ने ओरेगन के 1553 वर्ग किमी और हटिंगटन के 160 किमी क्षेत्र को जलाकर राख कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को केवल 20 फीसदी आग पर ही काबू पाया जा सका। ओरेगन की नॉर्थ वेस्ट इंटरएजेंसी के मुताबिक इस साल जंगली आग में ओरेगन में लगभग 10 लाख एकड़ और वॉशिंगटन में 125900 एकड़ जंगल जलकर खाक हो चुका है। 

वहीं लगातार बढ़ रही आग के चलते कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित बट काउंटी इलाके को खाली कराया गया है। यहां से चार हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इसके अलावा कनाडा के अल्बर्टा के जैस्पर नेशनल पार्क और शहर को खाली कराया गया। यहां से 10 हजार लोगों और 15 हजार पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


बारिश की कोई संभावना नहीं: मौसम विभाग
जंगल में लगातार बढ़ रही आग को कम करने में जुटे अग्निशमन दल की मौसम मुश्किलें बढ़ाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि हवा की रफ्तार कम होगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे अग्निशमन दल को राहत मिलेगी। 

पूर्वी अमेरिका में छाई धुंध
जंगल में लगी आग से उठ रहा धुआं पूर्वी अमेरिका की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते मिनियापोलिस और डेट्रॉयट में आसमान में धुंध छाई हु्ई है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शुक्रवार को पूर्वी अमेरिका के डेनवर में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें