फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग: कई दुकानें हुईं खाक, आर्मी और एयरफोर्स ने संभाली कमान

Tue, 04 Apr 2023 11:28 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब सवा छह बजे राजधानी ढाका के प्रसिद्ध कपड़ों के बाजार में आग लगी है। इस बाजार का नाम बंगाबाजार है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दर्जनों दुकान आग में खाक हो गईं। 
विज्ञापन
ढाका के कपड़ा बाजार में आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़ों के सबसे बड़े बाजार 'बंगाबाजार' में आज तड़के सुबह आग लग गई। यहां कपड़ों की छह हजार से अधिक दुकानें हैं। बताया जाता है कि दो दर्जन से ज्यादा दुकानें अब तक खाक हो चुकी हैं। राहत-बचाव के लिए आर्मी और एयरफोर्स ने कमान संभाल ली है। अब तक किसी भी हताहत की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब सवा छह बजे राजधानी ढाका के प्रसिद्ध कपड़ों के बाजार में आग लगी है। इस बाजार का नाम बंगाबाजार है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए 47 दमकल इकाइयां काम कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया है, कि उनके पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा, कि फिलहाल वैकल्पिक जल स्रोत के रूप में आसपास की इमारतों से पानी लिया जा रहा है। बीडी न्यूज के अनुसार, आग पर काबू पाने और राहत-बचाव के लिए आर्मी और एयरफोर्स ने कमान संभाल ली है। आग पर काबू पाने के लिए आसमान से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आग के चलते पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार उठ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है बाजार की खासियत? 
राजधानी ढाका के जिस बंगाबाजार में आग लगी है, उस क्षेत्र में चार बाजार हैं, जिनके नाम बंगाबाजार बाजार, इस्लामिया बाजार, बंगा दोष कोटि बाजार और आदर्श बाजार। आम लोग इन सबको मिलाकर बंगबाजार मार्केट कहते हैं। व्यापारियों ने बताया कि इन चारों बाजारों में करीब छह हजार दुकानें हैं। चश्मदीदों ने बताया है, कि आग लगने की खबर सुनकर बाजार की दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। वे अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखे गए। जिस वक्त बाजार में आग लगी, उस वक्त दुकानें खुली नहीं थीं, लिहाजा आग से जान के नुकसान की संभावना काफी कम है, लेकिन भारी मात्रा में सामानों के जलने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें