फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय अमेरिकी समुदाय से बोलीं वित्त मंत्री- भारत-अमेरिका मिलकर बना रहे शांतिपूर्ण, मजबूत समुदाय

Sun, 16 Apr 2023 08:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम साथ जश्न मनाने में यकीन करते हैं और यही वो चीज है जो भारत और अमेरिका को चलाती है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका दौरे पर हैं। यहां भारतीय अमेरिका समुदाय के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर एक मजबूत, शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण वैश्विक समुदाय की नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम (भारत और अमेरिका) विविधता, समावेश को सेलिब्रेट करते हैं और बहुत सारे सकारात्मक विचारों को साझा करते हैं।  

विज्ञापन


दोनों लोकतंत्र के संबंध सकारात्मक
अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम साथ जश्न मनाते हैं और यही वो चीज है जो भारत और अमेरिका को चलाती है। दोनों लोकतंत्रों में सकारात्मक संबंध हैं और हम कई चुनौतियों भी साझा करते हैं, जिनमें कुछ आंतरिक भी हैं लेकिन हम इन दिक्कतों को हावी नहीं होने देते। भारत और अमेरिका मिलकर एक शांतिपूर्ण और मजबूत दुनिया का निर्माण कर रहे हैं और इसलिए अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की भूमिका बेहद अहम है। 

वित्त मंत्री ने भारतीय अमेरिकी समुदाय से कही ये बात
भारतीय अमेरिकी समुदाय से निर्मला सीतारमण ने कहा कि आप अपने जन्मस्थान को याद करते होंगे लेकिन अब आप अमेरिका का हिस्सा हैं एक गतिशील और मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं। भारत में भी अलग-अलग धर्मों और अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। डिजिटल क्षेत्र में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, लोग उसके बारे में बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के संविधान में कम से कम 15 भाषाओं को जगह दी गई, इनके अलावा भी कई भाषाएं भारत में बोलीं जाती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। जिससे लोग दूध के बिल का भुगतान या किसी भी अन्य वेंडर आदि का भुगतान क्षेत्रीय भाषा में ही किया जा सकता है। ये चीजें हैं जो सफल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत बनें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें