फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'कम बजट के साथ जिम्मेदारी पूरी करना मुश्किल', ट्रंप प्रशासन की तरफ से FBI की फंड कटौती पर बोले काश पटेल

Thu, 08 May 2025 08:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 500 मिलियन डॉलर की बजट कटौती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इतने कम बजट में एजेंसी का मिशन पूरा नहीं हो सकता। कांग्रेस में बहस के दौरान उनकी सांसद से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
एफबीआई निदेशक काश पटेल - फोटो : एक्स@Kash_Patel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने बुधवार को ट्रंप प्रशासन की तरफ से प्रस्तावित बजट में एफबीआई की फंडिंग में भारी कटौती का विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस की एक कमेटी के सामने कहा कि हमें जितना बजट प्रस्तावित किया गया है, उससे ज्यादा की जरूरत है। साथ ही जब पटेल से पूछा गया कि यदि बजट में कटौती हुई तो किन पदों पर असर पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि इस समय उन्होंने यह तय नहीं किया है कि किसे हटाना होगा। उन्होंने कहा कि उनका फोकस यह दिखाने पर है कि इतने कम बजट में एफबीआई अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सकती।

बता दें कि 2026 के बजट प्रस्ताव में एफबीआई की फंडिंग में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कटौती की बात कही गई है। मामले में व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम एफबीआई के गैर-कानूनी कामों को कम करने और उसे फिर से संगठित करने के मकसद से उठाया जा रहा है। लेकिन पटेल ने चेतावनी दी कि यह कटौती एफबीआई के हिंसक अपराधों पर ध्यान केंद्रित करने के मिशन को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कोलंबिया यूनिवर्सिटी: फलस्तीन समर्थक छात्रों ने लाइब्रेरी में किया प्रदर्शन, हेट क्राइम केस में युवक गिरफ्तार

डेमोक्रेट सासंद के सवाल पर दी तीखी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही मामले में डेमोक्रेट सांसद रोजो डेलॉरो ने पटेल से कहा कि उन्हें ये स्पष्ट करना होगा कि किन कामों के लिए पैसा चाहिए और कहां कटौती हो सकती है। इस पर पटेल ने जवाब दिया कि प्रस्तावित बजट एफबीआई का नहीं है, बल्कि व्हाइट हाउस का है। उन्होंने कहा कि एफबीआई को 11.1 बिलियन डॉलर चाहिए जिससे किसी की नौकरी नहीं जाएगी। साथ ही पटेल ने यह भी बताया कि एफबीआई की योजना है कि वाशिंगटन क्षेत्र से 1,000 कर्मचारियों को देश के अन्य शहरों में भेजा जाए, ताकि हिंसक अपराध वाले इलाकों में उनकी मौजूदगी बढ़ाई जा सके।

डेमोक्रेट सांसद डीन ने पटेल पर लगाए आरोप

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट की माने तो एफबीआई के बजट पर गहन चर्चा के बीच पेंसिल्वेनिया की डेमोक्रेट सांसद मैडलिन डीन के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। डीन ने आरोप लगाया कि एफबीआई पटेल के कार्यकाल में राजनीतिक हथियार बन गई है और पटेल की लिखी किताब में ट्रंप विरोधियों की एक दुश्मनों की सूची दी गई है, जिसे ट्रंप अपने बदले की योजना में इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Opration Sindoor: पाकिस्तानी नेता बुरफत ने ऑपरेशन सिंदूर का किया पुरजोर समर्थन, बोले- देश आतंकवाद का प्रायोजक

पटेल ने आरोपों को किया खारिज

विज्ञापन

सांसद डीन के आरोपों को पटेल ने खारिज करते हुए कहा कि वह खुद एफबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग के शिकार रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किताब में किसी की छवि खराब करने का इरादा नहीं है, बल्कि उन लोगों को उजागर किया गया है जिन्होंने संविधान और अपने कर्तव्यों की अनदेखी की। हालांकि डीन ने किताब पढ़ने से इनकार कर दिया, जिस पर पटेल ने जवाब दिया कि ये आपके लोगों का नुकसान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें