फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील: फिटनेस इन्फ्लुएंसर एड्रियाना की रहस्यमय बीमारी से हुई मौत; एक साल में कम किया था 100 पाउंड वजन

Wed, 20 Sep 2023 06:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया

सार

फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने सालभर में ही 100 पाउंड  (45 किलोग्राम)  वजन कम किया था। वे  वजन कम करने की अपनी कोशिशों के बारे में इंस्टाग्राम पर टिप्स और अपडेट देती रहती थीं।
विज्ञापन
फिटनेस इन्फ्लुएंसर एड्रियाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील की बेहद मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर एड्रियाना थिसेन की ''रहस्यमय बीमारी'' के कारण मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 49 साल की थीं। उन्हें ड्रिका के नाम से भी जाना जाता है। इनमें कहा गया है कि कथित तौर पर रविवार को साओ पाउलो में अपने उबरलैंडिया अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उनकी मृत्यु का सटीक कारण पता नहीं चल सका है। उसके परिवार ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। ड्रिका ने स्वीकार किया था कि वे किशोरावस्था से ही अधिक वजन की समस्या से जूझ रही थीं। 

विज्ञापन


बता दें कि फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने सालभर में ही 100 पाउंड  (45 किलोग्राम)  वजन कम किया था। जिसके बाद उन्होंने वजन कम करने की अपनी कोशिशों के बारे में इंस्टाग्राम पर टिप्स और अपडेट दिए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन काफी बढ़ गए थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि 39 साल की उम्र में उनका वजन 220 पाउंड था। वेट लॉस करने के लिए 02/18/13 से शुरुआत की थी। उनका वजन 107 किलोग्राम (236 पाउंड) शुरू में था। इसके बाद  इंस्टाग्राम पर उनके 600,000 से अधिक फॉलोवर्स थे। वे ड्रिकास स्टोर चलाती थीं। जो प्लस साइज कपड़ों का लेबल माना जाता है। उनकी मौत की खबर थिसेन की चचेरी बहन ने उनके प्लस-साइज स्पोर्ट्सवियर बुटीक, ड्रिका स्टोर के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट करके दी।  
विज्ञापन


मौत के बाद उनके फालोवर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि परिवार को दुख सहन करने की ताकत मिले।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें