फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में मिला रहस्यमयी ढंग से फैल रहे निमोनिया का जिम्मेदार कारक, अब तक 59 लोगों की मौत

Fri, 10 Jan 2020 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • साल 2003 में पहली चीन में हुआ था एसएसआरएस वायरस का प्रकोप
  • इसके कारण अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
निमोनिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया की वजह एक नए वायरस को माना जा रहा है। इसके कारण अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


संक्रमण की पुष्टि वुहान में 31 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस के फिर से फैलने का डर पैदा हो गया है।

हालांकि, सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने बृहस्पतिवार को प्रयोगशाला के परिणामों के आधार पर कहा कि विशेषज्ञों का शुरुआती तौर पर यह मानना है कि इस बीमारी के पीछे एक नया वायरस है।

चीन ने रविवार को एक बयान जारी करके एसएआरएस की आशंका से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि एक दशक से भी पहले इसकी चपेट में आकर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

क्या है एसएआरएस वायरस

एसएआरएस को सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। यह एक सांस संबंधी बीमारी से जुड़ा हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम होता है। जुलाई 2003 के बीच में पहली बार चीन में इस वायरस का प्रकोप हुआ था।

अब तक दुनिया भर में आठ हजार से अधिक लोग एसएआरएस वायरस की वजह से मर चुके हैं। चीन में सबसे अधिक मौतें इसी वायरस के कारण हुई हैं।
विज्ञापन

क्यों होता है यह निमोनिया

यह निमोनिया कोरोना वायरस की वजह से फैलता है। यह वायरस संक्रामक होता है एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने का खतरा रहता है। कोरोना वायरस के कारण सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम होता है।

क्या है निमोनिया का इलाज

सामान्य तौर पर निमोनिया का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है। लेकिन सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम का इलाज आपातकालीन तौर पर करने की जरूरत होती है। इससे बचने के उपायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार इसके लक्षण लोगों की समझ में नहीं आते हैं, जिसके लिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें