फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: फ्लॉयड की हत्या के आरोप में सजा काट रहे पूर्व पुलिस अधिकारी चाउविन पर जेल में चाकू से हमला, बची जान

Sat, 25 Nov 2023 12:47 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

America: फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स ने पुष्टि की है कि टक्सन जेल में एक कैदी को शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चाकू मार दिया गया, हालांकि एजेंसी के बयान में चाउविन (47) का नाम नहीं लिया गया।
 
विज्ञापन
डेरेक चाउविन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन, जिन्हें 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था, को एरिजोना की एक संघीय जेल में चाकू मार दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स ने पुष्टि की है कि टक्सन जेल में एक कैदी को शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चाकू मार दिया गया, हालांकि एजेंसी के बयान में चाउविन (47) का नाम नहीं लिया गया।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स ने स्थिति से परिचित लोगों के हवाले से बताया कि कोई अन्य कैदी या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ और स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

ब्यूरो के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन चिकित्साकर्मियों ने कैदी को आगे के उपचार और मूल्यांकन के लिए एक स्थानीय अस्पताल में ले जाने से जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार किए। उनके हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन घटना की जानकारी रखने वाले लोगों में से एक ने कहा कि चॉविन हमले में बच गए। चाउविन को हत्या के आरोपों और फ्लॉयड के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने के  आरोप में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद वह संघीय जेल में दो दशक से अधिक की सजा काट रहा था। चाउविन के वकीलों ने इस में कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें