फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की बाइडन से मांग: मुस्लिम देशों पर यात्रा पाबंदी बहाल करें

Wed, 21 Apr 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने शरणार्थी प्रतिबंध भी बहाल करने का अनुरोध किया
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से अनुरोध किया है कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से देश को बचाने के लिए कुछ मुस्लिम देशों पर पहले लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को वे दोबारा बहाल करें। ट्रंप ने शरणार्थी प्रतिबंध भी बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, यदि बाइडन हमारे देश को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें अन्य देशों से आने वाले लोगों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध और देश में प्रवेश पाने के इच्छुक लोगों की जांच के सभी उपायों को फिर से बहाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा, आतंकी पूरी दुनिया में सक्रिय हैं और वे ऑनलाइन भर्ती करते हैं। देश से आतंकवाद और कट्टरपंथ को दूर रखने के लिए समझदारी भरे एवं व्यावहारिक नियम जरूरी हैं ताकि हम प्रवासियों से जुड़ी उन गलतियों को न दोहराएं जो यूरोप ने और ट्रंप कार्यकाल से पहले अमेरिका ने की थीं।
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया तथा यमन समेत अनेक मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए थे, हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन ने ये प्रतिबंध हटा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें