फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस से तनाव जारी : मॉस्को से घर वापसी करेंगे अमेरिकी राजदूत

Wed, 21 Apr 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को/वाशिंगटन।

सार

  • जॉन सुलिवन ने कहा, वे परामर्श के बाद दोबारा रूस लौटेंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और अमेरिका में जारी तनाव के बीच मॉस्को में अमेरिकी राजनयिक की अस्थायी स्वदेश वापसी होगी। अमेरिकी दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। वहीं रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने कहा है कि वे क्रेमलिन द्वारा काम से कुछ समय की छुट्टी देने के लिए प्रेरित करने पर परामर्श के लिए घर वापसी करेंगे और कुछ हफ्तों में दोबारा मॉस्को आ जाएंगे।

विज्ञापन


रूसी संसद (क्रेमलिन) ने जोर दिया है कि वह राजदूत जॉन सुलिवन को परामर्श के लिए छोड़ने का आदेश नहीं दे सकती, बल्कि वह सिर्फ यह सिफारिश कर सकती है कि मौजूदा तनाव के बीच वे जो चाहें करें। सुलिवन ने एक बयान में कहा है कि वे इस सप्ताह अमेरिका लौटकर राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के सदस्यों से रूस-अमेरिकी रिश्तों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने इसे द्विपक्षीय रिश्तों के लिए जरूरी बताया। बता दें कि अमेरिका द्वारा रूस के 10 राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहने के बाद रूस ने भी ऐसी ही कार्रवाई की, जिससे दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते बने हुए हैं। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी कहा कि अब संबंधों में गिरावट आई है।
विज्ञापन


तनाव कम करने की कोशिश करेंगे
अमेरिकी दूतावास के मुताबिक, राजदूत जॉन सुनिवन अस्थायी तौर पर ही अमेरिका लौट रहे हैं। उनके अमेरिका लौटने को दोनों देशों के बीच तनाव  कम करने के तौर पर बताया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैंने एक साल से अपने परिवार को अच्छी तरह से नहीं देखा है और यह मेरे लिए जरूरी है कि मैं घर वापस जाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें