फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'अपना भाग्य बदलने के लिए फिर से करनी होगी शुरुआत', अल्वी ने पाकिस्तान के लोगों को दी नसीहत

Fri, 12 Apr 2024 02:37 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

राजनेता अल्वी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को राजनीतिक स्थिरता की जरूरत है, जैसा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, एशियाई विकास बैंक और अन्य वैश्विक संस्थानों ने रेखांकित किया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी - फोटो : facebook.com/Dr.ArifAlvi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इस बात पर जोर दिया की यहां के लोगों को अपना भाग्य बदलने के लिए 'रीसेट, अल्ट-डिलीट और रिस्टार्ट' करना होगा। यानी शुरू से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के कारण ध्रुवीकृत 'गरीब लेकिन मेहनती' देश को बेहतर का हकदार है।

विज्ञापन


पहले क्या हो चुका इसका कोई औचित्य नहीं
पाकिस्तान के 2018 से मार्च 2024 तक राष्ट्रपति रहे अल्वी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नकदी संकट से जूझ रहे देश की वर्तमान स्थिति की आलोचना की। 74 वर्षीय नेता ने कहा, 'कुछ लोगों का यह तर्क कि ऐसा पहले भी हो चुका है और अन्य ने भी ऐसा ही किया है, इन सब का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि यह पीछे हटने वाली सोच है।'

हमारे पास क्षमता है 
उन्होंने कहा,  'हमें अपना भाग्य बदलने के लिए शुरू से शुरुआत करनी होगी। यह कौन करेगा? यह कौन कर सकता है? क्या यह भी संभव है? मुझे लगता यह संभव है, क्योंकि हमारे पास क्षमता है और गरीब लेकिन मेहनती देश निश्चित रूप से बेहतर का हकदार है।'
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था, राजनीति और न्यायपालिका की गिरावट पर तंज
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, राजनीति और न्यायपालिका की गिरावट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश की संस्थाओं पर गंभीर दबाव है, जिन्हें पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। राजनेता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को राजनीतिक स्थिरता की जरूरत है, जैसा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और अन्य वैश्विक संस्थानों ने रेखांकित किया है। स्थानीय निवेश के बिना प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) भी एक मायावी सपना होगा।

संसद में हो रहा राजनीतिक तमाशा 
2018 में राष्ट्रपति बनने से पहले जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के एक वरिष्ठ नेता अल्वी ने कहा कि चुराए गए जनादेश के साथ संसद में राजनीतिक तमाशा किया जा रहा है।

आठ फरवरी को हुआ चुनाव धांधली से भरा
गौरतलब है, खान और उनकी पार्टी लगातार यह कहते रहे हैं कि आठ फरवरी को आए आम चुनाव के नतीजों में धांधली हुई और सेना पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सत्ता में आने के पक्ष में थी। क्रिकेटर से राजनेता बने 71 वर्षीय इमरान ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के जनादेश को चुरा लिया गया है और पार्टी को सत्ता में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि, पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली में अधिक सीटें जीतीं, लेकिन पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच चुनाव बाद गठबंधन ने उन्हें पीएमएल-एन पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ के नेतृत्व में सरकार बनाने की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें