फ्रांसिस हौगेन, फेसबुक की पूर्व मैनेजर
- फोटो : सोशल मीडिया
हौगेन ने बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ने से पहले इंटरर्नल रिसर्च डॉक्यमेंट के 10 हजार पन्नों को कॉपी कर लिया था। इन्हीं रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए हैगेन ने अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश की है। हौगेन ने कमेटी को फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है इसके बारे में कई तरह के सुझाव भी दिए।
हौगेन ने और क्या कहा?
- फेसबुक का उत्पाद बच्चों के लिए हानिकारक है। ये लोगों को बांटने और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहा।
- कंपनी प्रबंधन को मालूम है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, लेकिन वो आर्थिक फायदों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
- सरकार की कार्रवाई की जरूरत है। बगैर इसके इस समस्या से निजात नहीं पाया जा सकता है।
मार्क जुकरबर्ग ने दिया जवाब
हौगेन के इस बयान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुबरबर्ग ने कंपनियों के कर्मचारियों के लिए एक नोट जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा,'आप सभी जानते हैं कि हम फायदे से ज्यादा अपने यूजर्स का ख्याल रखते हैं। मुझे लगता है कि किसी को भी गलत तरीके से तैयार की गई कंपनी की तस्वीर पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। '