फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स गुलाम बनाकर अपने अस्तित्व को बचाने में जुटे आतंकी संगठन IS और बोको हराम

Tue, 10 Oct 2017 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी समूह महिलाओं व युवतियों को अगवा कर अपने सदस्यों को सेक्स गुलाम व पत्नियों के रूप में सौंप रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि आतंकी उनके समूह को छोड़कर नहीं जाएं। हैनरी जैक्सन सोसायटी नामक एक ब्रिटिश थिंक टैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, यह तरीका आतंकी समूहों को सदस्य एकत्रित करने में मदद करता है, जबकि सेक्स तस्करी चरमपंथी ऑपरेशन का रुख मोड़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नाईजीरिया में बोको हराम और सीरिया व इराक में इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों ने सेक्स तस्करी के चलते अपने मंसूबों की जमीन काफी हद तक खो दी है।

शोधकर्ता निकिता मलिक ने रिपोर्ट में कहा कि सेक्स गुलाम प्रोपेगैंडा आतंकी समूहों के नए रंगरूटों और विदेशी लड़ाकों के लिए प्रोत्साहन का काम करता है। उन्हें अपने समूह में शामिल करने के लिए आतंकी समूह सेक्स गुलाम और पत्नी देने का वादा करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः बेटा हुआ ISIS में शामिल, मां बोली- हमें भारत से प्यार और हम यहीं रहेंगे

रेप को लेकर धार्मिक नैतिकता का चोला ओढ़ आतंकी संगठन यौन संबंध के लिए इन तरीकों को धार्मिक तत्व के रूप में शामिल कर लेते हैं।

2014 में बोको हराम ने 200 चिबोक युवतियों को अगवा कर लिया था और उनका इस्तेमाल सेक्स गुलाम बनाए रखने के अलावा खाना पकाने और सुसाइड बॉम्बर के रूप में भी किया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि बोको हराम ने लड़ाकों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए महिलाओं व युवतियों को गर्भवती भी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें