ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अपनी व्यक्तिगत आय 1 मिलियन पाउंड बढ़कर 20 मिलियन पाउंड के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को जारी नए शाही खाते के अनुसार लंकास्टर के उनके डची के अंतर्गत आने वाली संपत्ति का संग्रह 1399 के बाद से ब्रिटिश राजा की निजी संपत्ति रही है और वार्षिक आधार पर उनकी आय बढ़ती रही है।
ब्रिटिश एस्टेट के 2017 खातों से पता चलता है कि शुद्ध परिसंपत्ति मूल्य 2.9 प्रतिशत से बढ़कर 533.8 मिलियन पाउंड हो गई है। नतीजतन पिछले वर्ष महारानी को आय के रूप में 20.2 मिलियन पाउंड का भुगतान किया गया। उनकी निजी आय में 4.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।