प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के आखिरी दौर में नीदरलैंड्स पहुंचे। यहां उन्होंने डच प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही देशों के प्रतिनिधि भी मिले। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुट ने साझे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में निवेश को लेकर नीदरलैंड सबसे बेहतर सहयोगियों में से है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीदरलैंड्स भारत में पांचवा सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है। भारत में नीदरलैंड की कंपनियां बेहतरीन निवेश कर रही हैं, उन्हें ये बढ़ाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में नीदरलैंड्स के निवेशकों ने भारत में तीसरा सर्वाधिक निवेश किया है, जो लगातार बढ़ रहा है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े मुद्दों पर नीदरलैंड्स का सहयोग चाहता है, जो हमें मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स भारत का पारंपरिक सहयोगी है। पीएम मोदी आज शाम नीदरलैंड्स में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे।
नीदरलैंड में भी पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
एमटीसीआर में भारत की इंट्री में नीदरलैंड की सहायता को लेकर पीएम मोदी ने धन्यवाद कहा। एमटीसीआर में भारत की इंट्री बेहद महत्वपूर्ण है। और वो एमटीसीआर के अंदर आने वाले देशों के साथ मिसाइल तकनीकी के क्षेत्र में सहयोग लेने के साथ ही सहयोग दे भी सकता है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट की तारीफ की। और कहा कि बेहद कम समय की सूचना पर मैं नीदरलैंड्स आया गया।
This visit was decided at a very short notice, would like to laud your leadership for the way it is organized:PM Modi to Dutch PM Mark Rutte pic.twitter.com/lyOAQENPZh
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ साझे प्रेस कांफ्रेंस में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा कि भारत ग्लोबल इकॉनमिक पॉवर बन चुका है। हम भारत के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए उत्सुक हैं।
India is now a global economic power. We have plenty to offer to India: Dutch PM Mark Rutte at Catshuis, in the Hague pic.twitter.com/yPVX3Cw8EU
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
डच प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स साथ मिलकर व्यापार, पर्यावरण, कृषि, विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।
Today India&Netherlands work together in many areas,trade,environment,agriculture,logistics innovation,culture & science:Dutch PM Mark Rutte pic.twitter.com/USXiWbWbB6
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुट ने हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
Netherlands: Prime Minister Narendra Modi received by Dutch PM Mark Rutte at Catshuis, in the Hague pic.twitter.com/2vHDf0QlfH
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल के सामने भारतीय मूल के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने यहां पर अनौपचारिक तौर पर कुछ भारतीयों से मुलाकात भी की है।
Prime Minister Narendra Modi greets Indian community outside his hotel in the Hague (Netherlands) pic.twitter.com/xbLcdw60VZ
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
Prime Minister Narendra Modi greets Indian community outside his hotel in the Hague (Netherlands) pic.twitter.com/K4x6EQbhHQ
— ANI (@ANI_news) June 27, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की यात्रा पर निकलने से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जानकारी दी थी कि वो यहां डच राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्जिमा से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नीदरलैंड्स के दौरे पर भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात भी करेंगे।