फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के पार्लियामेंट्री सिस्टम पर बड़ा साइबर अटैक, सांसद बने निशाना

Mon, 26 Jun 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमलों से जूझ रहे ब्रिटेन को एक बार फिर और बड़ा झटका लगा है। यूके की पार्लियामेंट के सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है, जिसने वहां की सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। ब्रिटेन की संसद के प्रवक्ता ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि संसद के कंप्यूटर्स पर साइबर अटैक हुआ है। 
विज्ञापन


ऐसा होने के बाद ब्रिटेन की सरकार सर्तक हो गई है और वहां का नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर इसके खिलाफ हर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी खातों और प्रणालियों की सुरक्षा के लिए संसद के पास मजबूत उपाय हैं और हम अपने नेटवर्क की रक्षा और सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

उनके मुताबिक एनसीएससी को पूरे मामले की जानकारी दे दी है और वो संसद के डिजिटल सिक्योरिटी टीम के साथ लगातार काम कर रही है। एनसीएससी को डिजिटल टीम बता रही है कि आखिर ये सब हुआ कैसे है, जिसके बाद बड़े एक्शन लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कई सांसदों को मेल करने में खासी दिक्कत हो रही है, क्योंकि संसद ने अपने रिमोट एक्सेस को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले करीब 150 देशों के 2 लाख कंप्यूटर्स पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसमें ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विस का सिस्टम भी शामिल है। हैक होने के बाद कई सर्जिरियां रद्द कर दी गई और एंबुलेंस के रास्ते भी डायवर्ट कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें