फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की यात्रा समाप्त कर पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, होंगे अहम समझौते

Sat, 03 Jun 2017 06:12 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रूस की यात्रा समाप्त कर अपनी चार देशों की यात्रा के अंतिम चरण फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच चुके है। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति ई मैक्रॉन से मिलेंगे। मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के लिए अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

  Reached France for a vital visit to enhance ties with one of our most important strategic partners. pic.twitter.com/m402KMDZc7 — Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2017


फ्रांस भारत के सबसे बड़े निवेशकों और पार्टनर में से एक है। जिनमें अंतरिक्ष, रक्षा, परमाणु एवं नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे और शहरी विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता, विभिन्न बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत की सदस्यता, आतंकवाद रोधी अभियान में सहयोग, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।

बता दें कि बीते साल ही फ्रांस के साथ भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को अंतिम रूप दिया था।

फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शुक्रिया रूस। इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। भारत-रूस की दोस्ती इससे और ज्यादा मजबूत होगी।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें