भारतीय मूल के लिओ वराडकर आयरलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे। हाउसिंग मिनिस्टर साइमन कोवेनी को हरा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।
वह आयरलैंड के पहले समलैंगिक और दुनिया में सबसे कम उम्र (38 वर्ष) वाले पीएम बन गए हैं। वराडकर इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि वराडकर को 60 फीसदी तो वहीं कोवेनी को 40 फीसदी वोट मिले हैं।
Leo Varadkar elected leader of Ireland's ruling Fine Gael and becomes the country's Prime Minister-elect pic.twitter.com/tQ1dFrqYbd
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
चुनाव का परिणाम आयरलैंड के समयानुसार शाम करीब 5 बजे और भारतीय समयानुसार परिणाम रात करीब 10 बजे घोषित किया गया। वराडकर ने 2015 में अपने समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक की थी।
बता दें कि वराडकर के पिता अशोक वराडकर मुंबई के रहने वाले हैं वह आयरलैंड में जा बसे थे। वहीं उनकी मां मरियम आयरिश है। पिता अशोक ने जो पेशे से डॉक्टर थे, एक आयरिश नर्स मिरियम से शादी की थी। वहीं लियो का जन्म आयरलैंड में हुआ।
उनकी चचेरी बहन मशहूर ओडिशा डांसर शुभदा वारडकर कहती हैं कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से हैं। हमारा परिवार 1960 में मुंबई से आयरलैंड आकर बस गया था।