फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO के महानिदेशक की चेतावनी, लाखों जिंदगियां छीन लेगी अगली महामारी

Thu, 15 Feb 2018 08:53 PM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली वैश्विक महामारी किसी भी देश से किसी भी वक्त शुरू हो सकती है। इसे रोकने के लिए किसी देश के पास इंतजाम भी नहीं हैं। आशंका है, यह लाखों लोगों की जिंदगी छीन लेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस घेबरियेसुस ने यह चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


दुबई में पिछले हफ्ते आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में डॉ टेड्रोस ने कहा, अगली महामारी से दुनिया की आबादी और अर्थव्यवस्था को भारी क्षति पहुंचेगी। हाल के महीनों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्रिटेन में फ्लू का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि महामारी को रोकने में देश नाकाम साबित हो रहे है। 

पिछले साल नवंबर में मेडागास्कर में फैले प्लेग ने मेडिकल विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया और वे सोचने पर विवश हो गए कि अगर यह बीमारी पूरी दुनिया में तेजी से फैल जाती तो क्या होता। 
विज्ञापन


डॉ टेड्रोस ने कहा, हमें नहीं मालूम की अगली महामारी कब ओर कहां से शुरू होगी, लेकिन हमें मालूम है कि यह इंसानी जिंदगी और अर्थव्यवस्था पर घातक आघात पहुंचाएगी। इसी समिट में महामारी विशेषज्ञ डॉ सिल्वी ब्रेंड ने कहा, हमें पता है कि महामारी आ रही है, लेकिन मालूम नहीं है कि इसे कैसे रोकना है।

एक साथ कई देशों में फैलने लगी है महामारी
2016 में जीका वायरस ने जल्द ही 70 देशों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे पहले 2009 में फैले स्वाइन फ्लू ने 60 देशों के तीन लाख लोगों की जान ले ली थी।

फ्लू भी घातक
डॉ टेड्रोस ने बताया, हाल के दिनों में फ्लू के कई वायरस सामने आए हैं। इनसे खतरा बढ़ रहा है। आज से ठीक 100 साल पहले 1918 में स्पेन में फैले फ्लू से पांच करोड़ लोगों की मौत हो गई थी। अब इसके म्यूटेड वायरस ज्यादा घातक हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें