धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामने में भारत में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के साप्ताहिक भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। हाल के यूके हाईकोर्ट के आदेश के बाद माल्या को पर सप्ताह खर्च के लिए 16 लाख रुपये (18 हजार पाउंड) मिलेंगे।
माल्या के वकील ने अदालत में 62 साल के कारोबारी के अतिरिक्त रहनसहन खर्च के लिए अदालत में आवेदन किया था। जस्टिस राबिंस नोल्स ने 30 जनवरी को आदेश जारी कर माल्या के सामान्य रहन सहन के खर्च के लिए अधिकतम 18325 पाउंड के भत्ते की अनुमति दी थी।
पिछले साल माल्या के खिलाफ वैश्विक स्तर पर उनकी 1.5 अरब डॉलर की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया गया था। इससे पहले अदालत ने कर्नाटक के ऋण वसूली ट्रिब्यूनल (डीआरटी) के फैसले के बाद माल्या को साप्ताहिक आधार पर 5000 पाउंड के भत्ते की अनुमति दी थी।