फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: पेरिस में दिखे संदिग्ध ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांसीसी पुलिस का कहना है कि पेरिस की कुछ संवेदनशील जगहों पर रात के वक्त रहस्यमयी ड्रोन उड़ते देखे गए हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कम से कम पांच मानवरहित मशीनें सोमवार आधी रात और मंगलवार सुबह छह बजे उड़ती देखी गईं। पहला ड्रोन अमरीकी दूतावास पर उड़ता दिखा तो दूसरा आयफिल टावर और पैलेस डि ला कॉन्कॉर्ड पर दिखाई दिया।

फ्रांसीसी पुलिस के मुताबिक़ ये सभी ड्रोन उड़ानें आपस में संबंधित हो सकती हैं। छोटे ड्रोन आसानी से खरीदे जा सकते हैं, लेकिन इन्हें संवेदनशील स्थलों पर उड़ता देख फ्रांसीसी अधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने एक ड्रोन को फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के घर एलिजी पैलेस पर उड़ता देखा गया था। अमरीकी दूतावास और पैलेस डि ला कॉन्कॉर्ड पर उड़ते दिखे ड्रोन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अन्य संवेदनशील जगहों को भी चौकन्ना कर दिया गया है।

एएफपी न्यूज एजेंसी से फ्रांसीसी पुलिस के एक सूत्र का कहना है कि हमने ड्रोन उड़ाने वाले को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें ढूंढा नहीं जा सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें