फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग करते हुए फ़ोन: उफ़ ये बहाने

Wed, 20 Mar 2013 11:33 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में गाड़ी चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े गए लोग अक्सर अपनी गलती चिड़चिड़ी पूर्व पत्नी, अति उत्साही बॉस या गर्भवती बीवी पर थोपने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व इंग्लैंड की सरे काउंटी में पुलिस ने मोबाइल के गैरकानूनी इस्तेमाल के खिलाफ़ चलाए गए एक अभियान में ये जानकारी दी।

काउंसलर के हैमंड कहती हैं, 'गाड़ी चलाते हुए किसी कॉल का जवाब देना, फ़ेसबुक पर अपना स्टेटस चेक करना बहुत ललचाने वाला हो सकता है लेकिन ये बुरी तरह ध्यान भटका करता है जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं।'

लो आप बात कर लो
इसी तरह की एक घटना में पुलिस ने एक ड्राइवर को रोका तो वो बोला, 'मेरी पूर्व पत्नी मुझे परेशान कर रही है, क्या आप उससे बात कर सकते हैं?'

एक व्यक्ति ने कहा, 'मेरी बीवी मां बनने वाली है और मैंने सोचा उसे प्रसव पीड़ा हो गई है।'

फ़ोन का इस्तेमाल करने पर ड्राइवरों के कुछ और बहाने :

'मेरे बॉस ने ये देखने के लिए फ़ोन किया था कि मैं कहां हूं।'

'मैं फ़ोन पर बात नहीं कर रहा था, मैं तो इंटरनेट पर कुछ ढूंढ रहा था।'

'मैं किसी से बात नहीं कर रहा था, मैं तो एक ईमेल का जवाब दे रहा था।'

'माफ़ कीजिए, मैंने रेड लाइट देखी ही नहीं, मैं उस वक्त फ़ोन पर था।'

इंग्लैंड में गाड़ी चलाते हुए हाथ में मोबाइल फ़ोन पाए जाने पर ड्राइवर के लाइसेंस में तीन पैनल्टी पॉएंट दर्ज होते हैं और उसे 60 पॉंड का जुर्माना देना पड़ता है।
विज्ञापन


सरे पुलिस में सड़क सुरक्षा के प्रमुख डंकन ब्राउन कहते हैं, 'मैसेज का जवाब देना, सोशल मीडिया साइट पर स्टेटस अपडेट करना सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने से ध्यान भटका देता है और कुछ क्षण का ध्यान भंग भी ड्राइवर और सड़क पर दूसरे लोगों के लिए जीवन-मृत्यु की सवाल बन सकता है।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें