फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बाउंसरों पर पेशाब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के क्रिकेट स्टार मोंटी पनेसर को पुलिस ने ब्राइटन में नाइट क्लब के बाउंसरों पर पेशाब करते हुए पकड़ा है। उन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिन गेंदबाज़ पर सोमवार सुबह "शूश क्लब" के बाहर शराब पीकर हंगामा करने के लिए जुर्माना लगाया गया।

ससेक्स की पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय मोंटी पनेसर को जुर्माने का नोटिस भेज दिया गया है। ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहा है।

क्रिकेट क्लब के बयान में कहा गया है, "ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब यह पुष्टि करता है कि पाँच अगस्त यानी सोमवार की सुबह मोंटी पनेसर से संबंधित एक घटना हुई थी।"
विज्ञापन


बयान में यह भी कहा गया है कि। "मामले की जांच की जा रही है। इस समय क्लब की तरफ से कोई और टिप्पणी नहीं दी जाएगी।"

ऐशेज़
ये दूसरी बार है कि मौजूदा ऐशेज़ में खेलने वाले किसी खिलाड़ी का नाम शराब से संबंधित मामले में आया है।

जून में बर्मिंघम में एक नाइट क्लब के बाहर भी एक ऐसा मामला सामने आया था। वहां ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जो रूट के मुंह पर चोट पहंचाई थी। इसके लिए डेविड को सज़ा भी मिली थी।
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर ऐशेज़ में इंग्लैंड के साथ पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। ओल्ड टैफ़र्ड में खेले गए टेस्ट मैच में वह नज़र आए ।

मोंटी पनेसर इंग्लैंड की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम में शामिल थे। इंग्लैंड की टीम ने ओल्ड ट्रैफ़र्ड में ऐशेज़ जीत ली। इस मैच में मोंटी पनेसर नहीं खेले थे।

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ मोंटी पनेसर ने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए 164 विकेट लिए हैं। इन्हें शुक्रवार से डरहम में शुरू हो रहे के अगले ऐशेज़ टेस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें