स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों में मिला 75 साल पुराना खोया जोड़ा
- फोटो : एएफपी
मर्सीलिन और फ्रांसिन ड्यूमोलिन 15 अगस्त 1942 में घर से निकले तो थे गाय का दूध लेने लेकिन कभी वापस नहीं पहुंच सके। स्विस जोड़े का बर्फ में जम चुका शरीर स्विस की डायब्लेरेट्स पहाड़ियों में पिछले हफ्ते मिला। ग्लेशियर में मिली फ्रोजन बॉडी मर्सीलिन और फ्रांसिन ड्यूमोलिन की है इसकी पुष्टि उनकी सबसे छोटी बेटी उड्रे ने की।
बर्फ में दब जाने की वजह से दोनों का शरीर संरक्षित है ही, एक दूसरे से चिपका हुआ भी है। यही नहीं उन्होंने अपने पीछे जो बैग लादा था वह भी पूरी तरह से संरक्षित मिला। जिसमें बोतल, किताब और घड़ी भी संरक्षित है।
मर्सिलिन ड्यूमोलिन जब खोए तब उनकी उम्र 40 वर्ष थी और वे जूता बनाते थे। जबकि पत्नी फ्रांसिन (37) टीचर थी। दोनों के सात बच्चे थे। पांच बेटे और दो बेटियां। परिवार पूरी तरह बिखर चुका है।