दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख क्षेत्र में एक चलती ट्रेन में एक व्यक्ति ने चाकू से अपने सहयात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत और तीन यात्री घायल हो गए हैं। जर्मन पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति ने हमला करने से पहले धर्म विशेष के नारे लगाए और चार यात्रियों को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बाबत अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। जर्मन पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जब पुलिस ने इस बारे में जानकरी लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
आपको बताते चले कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से लड़ने में जर्मनी भी अहम भूमिका निभा रहा है। पर उसके पड़ोसी देशों फ्रांस और बेल्जियम जैसे आतंकी हमले उस पर नहीं हुए हैं।