फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला के प्रसव में पूर्व विदेश मंत्री ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच उड़ान के दौरान प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला की सहायता के लिए फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री सामने आए और बच्ची पैदा करने में मदद भी की। फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री फिलिप डूस्ट ब्लाजी गैबन की राजधानी लिब्रेविले से पेरिस आ रहे एयर फ्रांस के उस विमान में सवार थे।
विज्ञापन


विमान जब अल्जीरिया के ऊपर से उड़ान भर रहा था, विमान में यह घोषणा की गई कि एक महिला प्रसव पीड़ा में है और अगर विमान में कोई डॉक्टर हो तो कृपया मदद करे।
Trending Videos
विज्ञापन

दवाओं की थी कमी

डूस्ट ब्लाजी विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक सम्मेलन से लौट रहे थे। वे डॉक्टर भी हैं और पहले कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने बच्ची पैदा करने में नर्स की मदद की। माना जा रहा है कि माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

डूस्ट ब्लाजी ने बताया, "एक युवा महिला सात महीने की गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा में थी। हमने विमान की सतह पर तौलिया और तकिया रखकर बच्ची पैदा करवाई।" उन्होंने उस महिला की तारीफ की और कहा कि उस समय विमान में दवाएँ भी कम ही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें