फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2040 तक पेट्रोल डीजल कारों की बिक्री बंद करेगा ब्रिटेन

Thu, 27 Jul 2017 05:58 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन ने बुधवार को कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार 2040 से देश में पेट्रोल और डीजल कारों (जीवाश्म ईंधन से चलने वाली कारें) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देगी। हालांकि पर्यावरण के जानकारों के समूह का कहना है कि ब्रिटेन का यह कदम प्रदूषण से लड़ने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री माइकल गोव ने घोषणा की है कि सरकार का यह कदम उसकी 3 अरब पाउंड की बहु प्रतीक्षित वायु प्रदूषण परियोजना का हिस्सा है। इसके तहत मांग की गई है कि अगले साल मार्च में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड के स्तर को कम करने के लिए काउंसिल प्रस्ताव सुझाए। 

गोव ने बताया कि ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि 2050 तक कोई भी नई पेट्रोल या डीजल कार सड़क पर नहीं होगी और आज हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि साल 2040 तक हम इस लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। 
विज्ञापन


इस से पहले फ्रांस भी इस तरह का फैसला कर चुका है । फ्रांस ने जीवाश्म ईंधन से चलने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध की घोषणा को पेरिस पर्यावरण समझौते के प्रति उसकी नई प्रतिबद्धता बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें