फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: मुस्लिम महिला पर नस्लीय हमला, खींचा हिजाब

Sun, 23 Jul 2017 08:24 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
लंदन में नस्लीय हमले का एक नया मामला सामने आया है। हिजाब पहनी एक मुस्लिम महिला को एक युवक ने नस्लवादी हमला किया।
विज्ञापन


घटना बीते 16 जुलाई की है। बेकर स्ट्रीट इलाके में अनीसो अब्दुल कादिर रेल का इंतजार कर रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे मुक्का मारा और उसके एक दोस्त को भी टारगेट किया। यही नहीं कादिर का हिजाब उतारने की भी कोशिश की गई।

उन्होंने ट्वीट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी। ट्वीट में कहा कि 'वह शख्स मेरे दोस्त को भद्दी गालियां दे रहा था और उसके साथ धक्कामुक्की भी की। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी धमकी और गालियां दे रही थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि 'जांच में पता चला कि यह एक नस्लवादी हमला था। इस तरह का व्यवहार  अस्वीकार्य है और जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।'

वहीं महिला ने जिस शख्स पर आरोप लगाए हैं उसने खुद को निर्दोष करार देते हुए कहा कि वह अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहा था।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें